फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sports in surya international

Sant Kabir Nagar News: वॉलीबाल, दौड़, बास्केट बाल, खो-खो में आल ओवर ग्रीन हाउस का दबदबा

Fri, 22 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 22 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
sports in surya international
सूर्या  इंटर नेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।संवा
सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दौड़, खो-खो, रस्साकसी, वॉलीबाल, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। उद्घाटन डाॅयट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
200 और 100 मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग, वॉलीबाल, बास्केट बाल, खो-खो, रस्साकसी, जलेबी दौड़, फ्राॅग रेस, बैलून रेस एवं अन्य खेल में ओवरऑल ग्रीन हाउस कुल 70 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। येलो हाउस 45 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं रेड हाउस 40 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान व ब्लू हाउस 25 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना आवश्यक है। जो खेलकूद के माध्यम से ही संभव है। इससे न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है बल्कि नेतृत्व क्षमता व सद्भाव व समानता का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है और स्वास्थ ही मनुष्य का सबसे बड़ा धन है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज व देश को नित नये आयाम पर पहुंचा सकता है। इसलिए खेलकूद जरूरी है।

इस दौरान सविता चतुर्वेदी, ओंकारनाथ मिश्र, नितेश द्विवेदी, बलराम उपाध्याय, अशोक चौबे, हरिकृष्णा, बबिता त्रिपाठी, अंकित दूबे, राकेश चौधरी, अविनाश श्रीवास्तव, अर्चना त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed