{"_id":"64022f6c8a83b0359d0f4f8b","slug":"speed-up-the-making-of-ayushman-cards-khalilabad-news-c-7-1-73743-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संवाद कर आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संवाद कर आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के दिए निर्देश
Fri, 03 Mar 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित ं
- पंचायत सहायक, कोटेदार व आशा के साथ अधिकारियों ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर नाथनगर ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंचायत सहायकों, कोटेदारों व आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बीडीओ, सीएचसी अधीक्षक ने सीधे संवाद किया और समस्या से अवगत हुए। निर्देश दिया कि गोल्डन कार्ड व सर्वे में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
शासन की सख्ती के बाद गोल्डन कार्ड बनाने के लिए गांवों में अभियान चलाया जा रहा है। इसमें तेजी लाने के लिए सक्रियता बढ़ गई है। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों, कोटेदारों व आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए बीडीओ अमरेश सिंह चौहान ने कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रति जागरूक कराने का निर्देश दिया। कोटेदारों को राशन वितरण के दौरान लोगों को प्रेरित करने और बनवाने में सहयोग करने का निर्देश दिय गया। एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने पंचायत सहायकों को रेट्रो फिटिंग सर्वे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। सीएचसी अधीक्षक राजेश कुमार चौधरी ने सहायक पंचायतों को भरोसा दिया कि इस कार्य में पूरी तरह सहयोग देंगे। इस दौरान पंचायत सहायकों ने विगत पांच माह का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही अन्य समस्या उठाई। बैठक में ब्लॉक कोआर्डिनेटर संदीप शुक्ल, दिलीप कुमार गौड़, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।