फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP workers demonstrated at the Collectorate

Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 24 Apr 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated at the Collectorate
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महिला आरक्षण लागू किए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो लोकसभा में पास नहीं हुआ, उसके विरुद्ध कुछ लोग निंदा प्रस्ताव का प्रपत्र छपवाकर विकास खंड स्तर पर भेज कर और पंचायत प्रतिनिधियों से हस्ताक्षर के लिए धमका रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम व वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सपा पूर्व के महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है, लेकिन नारी शक्ति वंनद अधिनियम लोकसभा में पास न होने के उपरांत कुछ अधिकारियों के निर्देश पर निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर के लिए धमकाया जा रहा है। इस प्रकरण की जांच कराई जाए। अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सुनील कुमार सिंह, आलोक कुमार उर्फ सोनू यादव, जावेद अहमद, मो. अहमद, रामवृक्ष यादव, राम दरश यादव, लोरिक यादव, संतोष कुमार, शिवशरण यादव, रियाज अहमद, श्याम विश्वकर्मा, राम दयाल राजभर, रामू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed