फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP will show the way out to Pawan and Parvez

Sant Kabir Nagar News: पवन और परवेज को बाहर का रास्ता दिखाएगी सपा

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
SP will show the way out to Pawan and Parvez
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे पवन छापड़िया और परवेज अहमद पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष ने दोनों पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सूचना भेजी है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहने के बाद भी नगर पालिका खलीलाबाद से पवन छापड़िया जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि पवन छापड़िया भाजपा के एजेंट के रूप में सपा को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। इस संपूर्ण घटना की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

सपा का कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोई भी पवन छापड़िया के साथ रहता है तो वह भी अपना भविष्य स्वयं निर्धारित करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए छोटी और ओछी हरकत करती है। पूरा खलीलाबाद जान चुका है कि पवन छापड़िया और बसपा उम्मीदवार परवेज अहमद भाजपा को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। सपा शीघ्र ही भाजपा के एजेंट बने पवन छापड़िया और परवेज अहमद के ऊपर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed