फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP protest in colectrate

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
SP protest in colectrate
मंहगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता। - फोटो : KHALILABAD
सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र एडीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि करके जनता की कमर तोड़ने का कार्य किया है। सरकार को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की दामों में हुई वृद्धि वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर पुलिस प्रशासन रोक लगाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि कृषि कानून को वापस लिया जाना चाहिए। गन्ना किसानों का बकाया मूल्य का भुगतान तत्काल किया जाए। वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके लिए छुट्टा पशुओं की समुचित व्यवस्था किया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न को बंद किया जाए और मुकदमों को वापस लिया जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र एडीएम को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, उपाध्यक्ष केडी यादव, आलोक यादव सोनू, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद यादव, रमेश चंद यादव, प्रमोद यादव, प्रदीप सिंह, जावेद अहमद, रामभरोसे वारसी, चंद्रभूषण पांडेय, कोमल यादव, अवधेश कुमार यादव, राजमन यादव, शैलेंद्र यादव, हनुमान कन्नौजिया, संजय यादव, शकुंतला यादव, बिमला सिंह, मुहम्मद अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed