फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP pointed out the achievements of bicycling

साइकिल चलाकर गिनाई सपा की उपलब्धियां

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
SP pointed out the achievements of bicycling
साइकिल चलाकर गिनाई सपा की उपलब्धियां। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनपद में जगह-जगह सपा कार्यकर्ता साइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरूक कर रहे है। इसके साथ ही 2017 के चुनाव में फिर से समाजवादी सरकार बनाने का वादा लिया। 
विज्ञापन

खलीलाबाद विकास खंड के मानपुर से सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव श्रीचंद यादव उर्फ लाल के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। रैली को सपा नेता कृष्ण चंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुस्लिम खान, भोले सिंह, पवन कुमार, शक्ति प्रताप समेत अन्य मौजूद रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत बढय़ा ठाठर में सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पांडेय के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मेंहदावल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फूलचंद चौधरी ने रवाना किया। साइकिल यात्रा के माध्यम से गांवों के बीच मे चौपाल लगाकर सपा नेता ने जहां ग्रामीणों की समस्या सुनी वही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों से साझा करते हुए 2017 के विधानसभा चुनाव मे सपा के पक्ष मे जन समर्थन व सहयोग मांगा।
विज्ञापन

 साइकिल रैली सरफरा, पचनेउरी, ढोढ़, हरपुर, कुसौनाकला, बरईपुर, थरौली, डुमरिया बाबू आदि गांव में गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख खलीलाबाद मनोज राय, मोहम्मद अकरम सिद्दक्की, चौथी यादव, चुल्हाई यादव, हरिश्चंद्र यादव, राजेंद्र यादव, रणजीत यादव, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार बदौली चौराहे से प्रधान राजेश यादव एवं रमाकांत यादव के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली को झंडी जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वेद प्रकाश यादव, शिवसरन यादव, हरिराम यादव, सुरेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे। बाघनगर प्रतिनिधि के अनुसार बिगरामीर में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। रैली को सपा नेता वकील अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

   इस अवसर पर मुनीरूलहसन चौधरी, खलीलाबाद विधान सभा सपा प्रत्याशी सुबोध यादव, राम प्रीत यादव, पूर्व प्रधान अशफाक अहमद, हाफिज शमीम, राम केवल यादव, फूलचंद, शिवपूजन, राम सागर आदि मौजूद रहे। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शोएब अहमद नदवी के नेतृत्व में अगया क्षेत्र से साइकिल रैली निकाली गई। शोएब ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कई ठोस योजनाएं संचालित किया है। सरकार ने मुसलमानों को रोजी-रोटी से जोड़ने, गुणवत्तायुक्त रोजगारपरक शिक्षा दिलाने, विभिन्न योजनाओं में अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी सुनिश्चत करने समेत कई बुनियादी कदम उठाया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सिसवा तालिब इरफानुल्लाह, मौलाना जुबैर अहमद, अब्दुर्रहमान, मौलाना सईद, मौलाना सुहैल, रामदेनी राय, रामभेज निगम, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

 सपा ने सभी वर्गों का किया है विकास- सुबोध
लोहरौली। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम गंगैचा से सपा के नेताओं ने ग्राम प्रधान रियाज अहमद के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। इस दौरान खलीलाबाद से सपा प्रत्याशी सुबोध यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान समेत कई वरिष्ठ नेता रैली में शामिल हुए। गंगैचा से निकलकर रैली दसावा, बस्ता, बजहरा, शुकरौली होते हुए अगया जाकर समाप्त हुई।

  इस दौरान सुबोध यादव ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के चौमुखी विकास केलिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया है जिससे प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रणनीति पर काम करती है, इसी नीति से देश का विकास होसकता है। रियाज अहमद प्रधान ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जो लाभ हुआ है उसका फायदा पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में जरुर होगा। इस अवसर पर युवा नेता और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो0 गढ़ गणेश यादव, विक्रम प्रसाद, योगेंद्र कुमार जायसवाल, इरशाद अहमद, महेंद्र कुमार, वसीम अहमद, नियाज अहमद, तनवीर अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed