{"_id":"6a076da81c46a2fa99042b4c","slug":"sp-inspected-the-parade-at-reserve-police-lines-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150567-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रिजर्व पुलिस लाइंस में परेड का एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रिजर्व पुलिस लाइंस में परेड का एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्न आउट की जांच करते हुए ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने तथा आमजन से मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। साथ ही परेड में अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई। एसपी ने परेड के उपरांत पुलिस लाइंस परिसर स्थित मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल-112, यातायात कार्यालय और बैरक का निरीक्षण किया।
उन्होंने पुलिस लाइंस परिसर की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा आदेश कक्ष में सभी गार्ड रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए गार्ड की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गार्ड कमांडरों से जानकारी ली।