फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   SP does not do politics of religion: Arshad Khan

मजहब की राजनीति नहीं करती सपा : अरशद खान

Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
SP does not do politics of religion: Arshad Khan
मगहर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने बृहस्पतिवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को निंदनीय बताया। कहा कि सपा सभी धर्मों व वर्गों का सम्मान करती है। समाजवादी पार्टी मजहब की राजनीति नहीं करती। स्वामी प्रसाद मौर्य को किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। यह मानवता के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई व अराजकता चरम पर है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। जनता इनकी हकीकत को जान चुकी है। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता अपने वोट के बल पर भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह ने सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य किया था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ नाइंसाफी हुई है। फर्जी मुकदमे दर्ज कर साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। समाजवादी परिवार उनके साथ आज भी खड़ा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार दलितों व पिछड़ों के साथ नाइंसाफी कर रही है। आज देश के सामने नफरत सबसे बड़ा मुद्दा है। जिसमें भाजपा अग्रणी भूमिका निभा रही है। कहा कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, केडी यादव, नसीम अंसारी, नित्यानंद यादव, अखलाक प्रधान,रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed