{"_id":"620164bcbaf8a11a25359944","slug":"sp-candidate-announced-khalilabad-news-gkp426211038","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने अब्दुल कलाम और जयराम पांडेय पर जताया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने अब्दुल कलाम और जयराम पांडेय पर जताया भरोसा
विज्ञापन
मेंहदावल विधानसभा से सपा प्रत्याशी जयराम पांडेय।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने अब्दुल कलाम और जयराम पांडेय पर जताया भरोसा
- खलीलाबाद और मेंहदावल से प्रत्याशी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी ने सोमवार शाम को खलीलाबाद और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया। खलीलाबाद से पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और मेंहदावल से जयराम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। धनघटा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।
खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अब्दुल कलाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बघौली ब्लॉक के आटाकला निवासी पूर्व विधायक अब्दुल कलाम मेंहदावल विधानसभा से तीन बार विधायक रहे हैं। वह 1996, 2002 और 2007 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2012 में खलीलाबाद विधानसभा से टिकट मिला था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको उम्मीदवार बनाया गया था, बाद में उनका नाम वापस ले लिया गया। वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। जिसका उन्हें लाभ मिला और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
इसी तरह से मेंहदावल विधानसभा से सपा ने पूर्व प्रत्याशी रहे जयराम पांडेय पर फिर से भरोसा जताया है। खलीलाबाद के रौरापार निवासी जयराम पांडेय 2017 में सपा के टिकट पर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वह तीसरे स्थान पर रहे। उसके बाद वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
वहीं, पार्टी ने अब तक धनघटा विधानसभा से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जिसको लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि धनघटा विधानसभा से जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।

खलीलाबाद विधानसभा से सपा प्रत्याशी अब्दुल कलाम।- फोटो : KHALILABAD