फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   "SP-BSP to rob the state duet '

‘सपा-बसपा में प्रदेश को लूटने की जुगलबंदी’

Fri, 16 Dec 2016 11:16 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 16 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
"SP-BSP to rob the state duet '
हीरालाल राम निवास इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में लोगों का अभिवादन करते भाजपा नेता। - फोटो : अंबरीष्‍ा ‌म‌िश्र
सपा और बसपा में प्रदेश को लूटने की जुगलबंदी है। 15 वर्षों से दोनों ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। लेकिन, अब प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। सूबे में परिवर्तन की सुनामी चल रही है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहीं। मौका था जिले में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर हीरालाल राम निवास इंटर कालेज में आयोजित जनसभा का। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सपा सरकार विकास का ढींढोरा पीट रही है, लेकिन स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था प्रदेश सरकार का सच दशाने के लिए काफी है। आज भी प्राइमरी स्कूलों में टाट-पट्टी तक नहीं है तो स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं नहीं है। बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सूबे में जब मायावती की सरकार थी तो एचआरएचएम घोटाला हुआ। सीएमओ तक को जान से मार दिया गया। इससे पूर्व बखिरा स्थित इंटर कालेज तिराहे व मेंहदावल में आयोजित सभाओं में उन्होंने सपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश का विकास ही भाजपा का एक मात्र लक्ष्य है। सपा, बसपा की अदला बदली की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने भाजपा को प्रदेश की बागडोर सौंपने का आह्वान किया। कहा कि पीएम के कुशल नेतृत्व में देश आज अग्रणी राष्ट्रों की कतार में खड़ा है। 
विज्ञापन


बघौली बाजार में उन्होंने कहा कि बसपा ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और सपा ने अत्याचार कर जनता को छला है। वर्ष 2017 का विधान सभा चुनाव विकास पर लड़ा जाने वाला चुनाव होगा। बुआ और बबुआ की सरकार जनता नही बनने देगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा 14 जिलों से होकर 86 वें विधानसभा क्षेत्र में पहुंची है। यात्रा को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। सांसद  शरद त्रिपाठी ने कहा कि नोटबंदी से सपा व बसपा की कमर टूट गई हैं। यही कारण है कि विपक्षी दल अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि सपा-बसपा ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया है। सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, सुभाष यदुवंश आदि ने संबोधित किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, गंगा सिंह सैथवार, राकेश मिश्र, कुमार अशोक पांडेय, विवेकानंद वर्मा, जगदंबा लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed