फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   " SP-BJP are creating an atmosphere of chaos '

‘सपा-भाजपा अराजकता का माहौल पैदा कर रहे’

Sun, 01 May 2016 11:32 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Sun, 01 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
" SP-BJP are creating an atmosphere of chaos '
नाथनगर ब्लॉक के छितही गांव में रविवार को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। - फोटो : अमर उजाला
सपा-भाजपा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही दल अराजकता का माहौल पैदा कर सत्ता पाने की जुगत में लगे रहते हैं। केंद्र की एक महिला मंत्री के इशारे पर जेएनयू के छात्र कन्हैया को देशद्रोही बताकर केंद्र सरकार जेल भेजने का काम किया गया। ये बातें नाथनगर ब्लॉक के छितही गांव में रविवार को बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में  पूर्व अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सैयद हसनैन ने कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस देश में हिन्दू-मुस्लिम एक साथ मिलकर ईद, बकरीद, होली, दीपावली मनाते हैं, लेकिन दोनों पार्टियां देश की अखंडता को तोड़ने की जुगत में लगी रहती हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने विगत 22 वर्षों से मुस्लिम समुदाय को ठगने का काम किया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का हित बसपा से जुड़ने में ही है। जोनल कोआर्डिनेटर रामसूरत चौधरी कहा कि गत दिनों हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा ने मुस्लिम समुदाय के एक भी नौजवान को टिकट नहीं दिया। जबकि बसपा ने दर्जनों मुस्लिम समुदाय के नौ जवानों को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट देकर यह साबित कर दिया है, कि बसपा मुस्लिम समुदाय की हितैषी है।
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोग आज से ही चेत लें कि उनका हित बसपा में ही सुरक्षित है। आयोजक व धनघटा विधान सभा प्रत्याशी नीलमणि ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद, रामसिधारे, बेद प्रकाश मौर्य, कुलदीप मणि मिश्र, दिग्पाल पाल, रमेश गौतम, रामजनक निषाद, महमूद आलम, संजय गौतम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम  का संचालन सैयद ताहिर हुसैन ने किया। इस अवसर पर अमित चौधरी, रामकेश गौतम, रामस्वरूप मणि, बब्लू चौधरी, रामवचन, महातम उपाध्याय, भोला प्रसाद, जहरीला यादव, सहीम खान, चंद्र प्रकाश, रामनिवास गौतम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed