फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Soon you will get the gift of Kendriya Vidyalaya and Critical Care Unit

Sant Kabir Nagar News: जल्द मिलेगी केंद्रीय विद्यालय और क्रिटिकल केयर यूनिट की सौगात

Wed, 03 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Soon you will get the gift of Kendriya Vidyalaya and Critical Care Unit
बीएसए कार्यालय के पास राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के लिए देखी गई जमीन-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। जिले में विकास को जल्द रफ्तार मिलने की उम्मीद है। बड़ी परियोजनाओं पर कार्य शुरू कराने की प्रशासन ने पहल की है। परियोजनाओं के लिए जहां स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं, वही सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जमीन उपलब्ध होने पर राजकीय इंटर कॉलेज, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, केंद्रीय विद्यालय के साथ क्रिटिकल केयर यूनिट आदि का निर्माण शुरू कराया जाएगा। जल्द ही इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के जंगल ऊन में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए जमीन देखी गई है। जमीन की उपयोगिता को लेकर एसडीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही जमीन फाइनल होने की उम्मीद है। यहां केंद्रीय विद्यालय बनने के बाद आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से कलक्ट्रेट होकर अजगइवां घाट में नालियों का पानी गिराया जाएगा। इस पानी को स्वच्छ रखने के लिए सीवरेज प्लांट बनेगा। इससे पानी को शुद्ध कर आगे भेजा जाएगा, जिससे आमी नदी को प्रदूषण को कम किया जा सकेगा। शहर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप राजकीय इंटर कॉलेज बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए भी जमीन चिह्नित की गई है। जिसका डीएम ने निरीक्षण किया था और एसडीएम सदर को निर्देश दिए थे कि जांच कर इसकी रिपोर्ट तैयार कराएं, ताकि जल्द ही डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजा जा सके। इसके साथ ही क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए भी प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए जिला अस्पताल के पास जमीन देखी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाएगी। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से गंभीर मरीजों को इलाज में सहूलियत मिलेगी। मरीजों कोगैर जनपद इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed