फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sonakshi becomes headmistress for a day

Sant Kabir Nagar News: सोनाक्षी बनाई गईं एक दिन की प्रधानाध्यापिका

Wed, 14 Oct 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi becomes headmistress for a day
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत खलीलाबाद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर में एक दिन की प्रधानाध्यापिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ की छात्रा सोनाक्षी यादव को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका और कक्षा सात की छात्रा अरहमा खातून को उप प्रधानाध्यापिका का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका सोनाक्षी यादव ने विद्यालय में बच्चों के अनुशासन, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था और अन्य समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाध्यापिका के दायित्वों का निर्वहन करते हुए विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नई प्रधानाध्यापिका का स्वागत किया और उनके निर्देशों का पालन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अनीश, मनीष, विकास, प्रशांत, समर, अर्पिता, अंजलि, पलक, आयशा, काशिफा, जावेरिया, नईमा, मरियम, इकरा, अफीफा, ममता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed