{"_id":"6680559270845b59b603aee4","slug":"son-hanged-himself-when-he-refused-to-eat-gutka-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116858-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गुटका खाने से किया मना तो बेटे ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गुटका खाने से किया मना तो बेटे ने लगाई फांसी
Sun, 30 Jun 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
- बखिरा के पकड़िया गांव का मामला, छत की कुंडी से लटका मिला था शव
- गुटका बिक्री करने वाले से रुपये के लेनदेन के विवाद पर पिता ने समझाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। गुटका खाने से मना करना बेटे को इतना नागवार गुजरा की उसने फांसी लगा ली। बखिरा क्षेत्र के पकड़िया गांव में शनिवार की भोर में छत की कुंडी से युवक का शव लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पकड़िया निवासी युवक के पिता छोटेलाल ने बताया कि शनिवार की देर शाम बेटा इंद्राज साहनी (21) को गुटका बिक्री करने वाले से रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। इसकी जानकारी होने पर पिता छोटेलाल ने भी बेटे इंद्राज को गुटका न खाने के लिए समझाया था। इसके बाद रात में इंद्राज व घर के अन्य सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। सुबह उठने पर देखा तो इंद्राज का शव कमरे में फंदे से लटका है।
इस घटना को देखकर घर के सभी सदस्य सन्न रह गए। शव मिलने की सूचना पर घर में चीख-पुकार मच गई। आस पास के लाेग भी जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंद्राज के शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता छोटेलाल ने बताया कि इंद्राज पेटिंग का काम करता था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। बताया कि उनके दो बेटों में इंद्राज बड़ा है और उससे छोटा रवि है। इंद्राज की मौत से मां गायत्री देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।