फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Somewhere the tank is incomplete and somewhere the work of laying pipeline

Sant Kabir Nagar News: कहीं टंकी अधूरी तो कहीं पाइप लाइन बिछाने का काम

Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 20 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the tank is incomplete and somewhere the work of laying pipeline
विकास खंड खलीलाबाद के चकदही गांव में अधूरी पड़ी पानी की टंकी। संवाद
- हर घर जल पहुंचाने की योजना अधर में
विज्ञापन

-तीन चरणों में 446 गांवों में पेयजल परियोजना को मिली है मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हर घर जल पहुंचाने के लिए शासन ने जिले के 446 गांवों में पेयजल परियोजना को मंजूरी दी है। इनमें से 171 गांवों में पेयजल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। अगस्त तक ये परियोजना पूरी हो जानी थी, लेकिन कहीं टंकी अधूरी है तो कहीं पाइप लाइन ही नहीं डाली जा सकी है। ग्रामीणों को पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों की आशंका बनी हुई है।
जलजनित बीमारियों से निजात दिलाने और लोगों को स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए शासन ने हर घर जल पहुंचाने की योजना शुरू की है। वर्तमान में 171 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। खलीलाबाद विकास खंड के चकदही, बनकटवा, एकमा सहित कई जगह तेजी से काम शुरू हुआ। बिजली न रहने पर भी पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो, इसके लिए सोलर पैनल लगाया गया। इसके साथ ही पाइप लाइन का काम शुरू हुआ, लेकिन अबतक 60 से 70 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है, जबकि अगस्त में ही इन परियोजनाओं को पूर्ण होना है।
विज्ञापन

000
चकदही में पानी की टंकी रह गई अधूरी
विकास खंड खलीलाबाद के चकदही में सोलर पैनल लगाया गया है। ग्राम पंचायत के नहसापार, चकदही, रानीपार आदि क्षेत्रों में पाइप लाइन भी बिछाई गई, लेकिन पानी की टंकी अभी अधूरी है। वर्तमान में निर्माण कार्य ठप पड़ा है। जहां पर पाइप लाइन डाली गई, वहां भी जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है। लोगों को स्वच्छ पेयजल तो नहीं मिला, बरसात में दुश्वारियां जरूर बढ़ गई हैं। इस क्षेत्र के निवासी रवींद्र कुमार, धर्मेंद्र आदि ने कहा कि पेयजल परियोजना अधूरी रहने से स्वच्छ पानी का संकट बना हुआ है। मजबूरी में हैंडपंपों का पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
केरमुआ में बनी पानी की टंकी बेकार
केरमुआ में पानी की टंकी बनी है। ट्यूबवेल भी बनाया गया है। लोगों के घरों में सामने टोटियां लगाई गई हैं। इस परियोजना पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन टोटियां सूखी पड़ी हैं। मो. ताहिर, अनूप कुमार आदि ने कहा कि इस परियोजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कारण यह है कि जब भी सप्लाई शुरू हो रही है, लीकेज हो जा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

000000
पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पेयजल परियोजनाओं को पूरा करा लिया जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। -संजय जायसवाल, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed