{"_id":"57dae04b4f1c1bf504d4768e","slug":"solar-lamps-met-students-face-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लैंप मिले, छात्राओं के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लैंप मिले, छात्राओं के चेहरे खिले
Sant Kabir Nagar
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में गुरुवार को सोलर लैंप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में गुरुवार को सोलर लैंप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 63 होनहार छात्राओं को सोलर लैंप प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने वितरित किया।लैंप पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्राओं के लिए कई तरह की योजनाओं को चला रखी हैं। जिसका लाभ छात्राओं को मिल रहा है। इससे पहले कन्या विद्याधन का वितरण हुआ था, लैपटॉप भी बांटा गया था। अब सोलर लैंप का वितरण किया जा रहा है ताकि बिजली न रहने पर छात्राएं सोलर लैंप के सहारे अपनी पढ़ाई कर सके। सरकार की योजनाएं आम जन तक पहुंचे इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
सपा के शासन काल में हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। प्रभारी बीएसए शिव कुमार ओझा ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं में सोलर लैंप का वितरण होना सराहनीय कदम है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने बताया कि कक्षा छह, सात और आठ में पढ़ने वाले प्रत्येक कक्षा की तीन टॉपर छात्राओं का चयन सोलर लैंप के लिए किया गया। जिन छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिला है, वे आगे और मेहनत करें ताकि वे भी टॉपर की श्रेणी में आए और योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
जनपद के सातों कस्तूरबा विद्यालयों की 63 छात्राओं में सोलर लैंप बांटा गया है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और दीप जलाने के साथ हुई। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेेश पांडेय ने किया। सपा नेता सुबोध यादव, खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद त्रिपाठी, आर डी प्रसाद, एसएस पटेल, अशोक राय, जिला समन्वयक एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद, गुड्डू, प्रतिभा सिंह, कांता शर्मा, क्षमा शुक्ला, साधना यादव, मीरा चौधरी, शैलेंद्र चौरसिया, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।