फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Soil and rice collected in Gram Panchayat Chitrapar

Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत छितरापार में जुटाई गई मिट्टी व चावल

Thu, 28 Sep 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Soil and rice collected in Gram Panchayat Chitrapar
बेलहर। शहीद स्मारक दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए छितरापार व भिटवा बाजार से मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी व चावल एकत्र किया गया।
विज्ञापन

बेलहर क्षेत्र के छितरापार पंचायत भवन से बैंड बाजा के साथ कलश लेकर लोग घर-घर से मिट्टी और चावल एकत्र करने निकले। ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि नौ अगस्त को देशभर के कई राज्यों में मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत हुई है। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अभियान के तहत वीर सेनानियों की याद में देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में वीर सेनानियों की याद में एक स्मारक का निर्माण होगा। उसे शिलाफलकम नाम दिया गया है। उस पर क्षेत्र के सभी सेनानियों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान गुलाम अनवर, रमेश कुमार, जहीर अहमद, गुलाम सरवर, ध्रुव चंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed