फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Smugglers are selling Chinese garlic as demand has increased during wedding season

Sant Kabir Nagar News: सहालग में बढ़ी मांग तो चाइनीज लहसुन खपा रहे तस्कर

Wed, 14 May 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 May 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Smugglers are selling Chinese garlic as demand has increased during wedding season
बाजार में बिक रहा सफेद लहसुन
संतकबीरनगर। सहालग का समय चल रहा है, ऐसे में लहसुन की मांग तेज हो गई है, जगह-जगह यह बिक रहा है, सामान्य लहसुन से चाइनीज लहसुन काफी सस्ता है, जिसे लोग खरीद रहे हैं। धंधेबाज चीन के लहसुन को आसानी से भारतीय लहसुन में मिलाकर बाजार में बेच रहे हैं। हालांकि इससे लोगों की सेहत को खतरा है लेकिन धंधेबाज इससे मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस सहालग में अभी तक एक करोड़ के लहसुन की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

सहालग के समय में लहसुन की खपत बढ़ जाती है। होटल और ढाबों में भी लहसुन का अधिक इस्तेमाल होता है। लोग भी बड़े दानों वाले लहसुन को पसंद करते हैं। इस कारण जिले में चाइनीज लहसुन की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। गोला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी समेत कुछ व्यापारी चाइनीज लहसुन बेचते हैं। इस समय चाइनीज लहसुन का मूल्य 60 से 70 रुपये किलो है जबकि देसी लहसुन का दाम करीब 120 से 140 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में चाइनीज के लहसुन की मांग अधिक होती है। यह पूरी तरह से सफेद होता है और इसके दाने बड़े हाेते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। इस पर लोग आकर्षित भी हाेते हैं।
विज्ञापन

व्यापारी चैतू प्रसाद और महेश कुमार ने बताया कि इस समय लोगों की चमकदार और बड़े दाने वाले लहसुन की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं। जिले में लहसुन का कारोबार ज्यादातर गोरखपुर से होता है। वहां से व्यापारी सब्जी की गाड़ियों से बोरे में लहसुन मंगाते हैं। कुछ बिचौलिया लहसुन लाकर व्यापारियों के वहां सप्लाई करते हैं। उसमें बिचौलियों को कमीशन भी मिलती है। व्यापारी जितना ऑर्डर देते हैं उतना ही लहसुन लाकर उन्हें दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नवीन मंडी में भी लहसुन आता है लेकिन वह भी आठ से 10 बोरिया ही मंगाई जाती है। व्यापारियों ने बताया कि इस समय अब तक देसी लहसुन की बिक्री लगभग 80 लाख के करीब हुई है जबकि चाइनीज लहसुन का कारोबार एक करोड़ से अधिक है। हालांकि वह लोग देसी लहसुन की ही बिक्री करते हैं।
--------------
साफ और चमकदार होता है चाइनीज लहसुन
चाइनीज लहसुन कैमिकल्स के इस्तेमाल से बनता है। इसमें सिंथेटिक प्रोसेस का इस्तेमाल होता है। इसलिए यह एकदम सफेद, साफ और चमकदार होता है। इसके विपरीत देसी लहसुन कुछ क्रीम या पीलापन लिए हुए होता है। चीन के लहसुन को काटने पर इसमें गंध बेहद कम आती है।

----------

होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट पर हो रहा अधिक इस्तेमाल

देसी लहसुन की अपेक्षा सस्ता होने के कारण ज्यादातर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट वाले चाइनीज लहसुन का उपयोग कर रहे हैं। मंडी के व्यापारी रामशंकर ने बताया कि चीन का लहसुन सस्ता होने से मांग अधिक है। शादी विवाद में भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे है।
------
अक्तूबर माह में पकड़ा गया था दो बोरा चाइनीज लहसुन
खाद्य विभाग की टीम ने अक्तूबर माह में दो बोरा चाइनीज लहसुन पकड़ा था। टीम को सूचना मिली कि मेंहदावल कस्बे में चाइनीज लहसुन का कारोबार हो रहा है। टीम ने छापेमारी की तो दो बोरा चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। जिसमे वहीं पर नष्ट करा दिया गया।

कोट
लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दूकानों पर चेकिंग की जा रही है। अभी तक चाइनीज लहसुन मेंहदावल से बरामद हुआ है। जहां भी सूचना मिलती है वहां पर छापेमारी की जाती है और कार्रवाई होती है।
- सतीश कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed