{"_id":"682cc26320843e3db307c361","slug":"slow-server-becomes-a-hindrance-in-online-services-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-132898-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन सेवाओं में धीमा सर्वर बना रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन सेवाओं में धीमा सर्वर बना रोड़ा
Tue, 20 May 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सर्वर न चलने पर आनलाइन काउंटर पर खड़े आवेदक
संतकबीरनगर। संभागीय परिवहन कार्यालय पर लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन की जा चुकी हैं। विभागीय ऑनलाइन सेवाओं पर धीमा सर्वर रोड़ा बना हुआ है। मिनटों में होने वाले काम के लिए घंटों लग जा रहे हैं। इसके वजह से आवेदक परेशान हाल घूमते हैं। सर्वर सही होने के बाद भी उनका काम हो पाता है।
एआरटीओ विभाग की लगभग सभी 45 सेवाएं ऑनलाइन की जा चुकी है। कहने के लिए विभाग में बीएसएनएल व एक प्राइवेट कंपनी के सर्वर से विभागीय काम निपटाया जाता है। मंगलवार को दिन में ड्राइविंग लाइसेंस की बायोमीट्रिक के लिए दिन में 12 बजे तमाम आवेदक कार्यालय का चक्कर काट रहे थे। जानकारी करने पर पाया गया कि सर्वर नहीं चल रहा है। जिसके वजह से काम ठप है। इसके बाद आवेदक कार्यालय में पहुंचे। जहां पर कार्यालय कर्मी आनंद अग्रहरी ने बीएसएनएल एवं लखनऊ मुख्यालय बात करके सर्वर को सही कराया। जिसके बाद कार्यालय का काम शुरु हो पाया और आवेदकों की बायोमीट्रिक शुरु हुई।