{"_id":"66aa7f9add13b9da17059f68","slug":"sloth-somewhere-a-pit-was-dug-and-water-was-releasedsomewhere-water-was-supplied-through-an-old-pipeline-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-118567-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्ती : कहीं गड्ढा खोदकर छोड़ा...कहीं पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुस्ती : कहीं गड्ढा खोदकर छोड़ा...कहीं पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति
Wed, 31 Jul 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
शहर के गोरखल वार्ड में वाटर सप्लाई का पाइप डालने के लिए खोदा गया गड्ढा।
- 25 हजार घरों को शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना को नहीं मिली गति
- खर्च होने हैं 100 करोड़ रुपये, 150 किलोमीटर बिछाई जानी है पाइप लाइन
- सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में हर घर शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना सुस्त पड़ गई है। शहर के 13 वार्डों में पुरानी पाइप लाइन से पानी की सप्लाई हो रही है। वहीं 12 वार्ड में शुद्ध पानी का कोई इंतजाम नहीं है। हालात ये हैं कि शहर में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। करीब 100 करोड़ रुपये की परियोजना के जरिए शहर के 25 हजार घरों तक पानी पहुंचना है। सितंबर 2025 तक लक्ष्य को पूरा भी करना है। ऐसे में हर घर शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना को गति नहीं मिल पा रही है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख है। इसमें सीमा विस्तारित क्षेत्र भी शामिल है। अभी जो व्यवस्था है, उसमें शहर में मात्र एक ओवरहेड टैंक और चार नलकूप हैं। जिनमें से एक बंद हो चुका है। शहर के 13 वार्डों में आधी-अधूरी व्यवस्था के तहत जैसे-तैैसे पानी का आपूर्ति की जा रही है, जबकि 12 मोहल्ले ऐसे हैं, जहां जलापूर्ति की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। सीमा विस्तारित व नई बस्तियों में जलापूर्ति के लिए अब तक कोई इंतजाम नहीं हो सका है।
इस समस्या को दूर करने के लिए जल निगम शहरी व नगर पालिका परिषद ने करीब 100 करोड़ की पेयजल परियोजना तैयार की है। नगरी अमृत-दो योजना के तहत इसे वर्ष 2023 में स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था, जिसे मंजूरी भी मिल गई थी। इस परियोजना के तहत शहर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पुरानी जर्जर पाइपों को हटाकर नई पाइप लाइन बिछाई जानी है। साथ ही जहां अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछी है, वहां पाइप बिछाई जाएगी। एक नई पानी की टंकी का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस योजना के तहत गोरखल में पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया है, लेकिन निर्माण की गति धीमी है। शहर निवासी ऋषि कुमार, जर्नादन आदि ने कहा कि जिस रफ्तार से कार्य हो रहा है, उससे उम्मीदें टूट रही हैं।
शहर में हर घर जलापूर्ति के लिए पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू कराया गया है। पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि अन्य कार्य भी शुरू कराया गए। करीब 150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। पुराने पाइप लाइन को बदला जाएगा। इस परियोजना को सितंबर 2025 में पूर्ण होना है, तब तक कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे।
- सर्वजीत यादव, अवर अभियंता, जल निगम, शहरी
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए अभी सिर्फ एक पानी की टंकी है। परियोजना अमल में आने के बाद समूचे शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इससे शहरवासियों की पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद