फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sleep was disturbed by the flickering of electricity at night

Sant Kabir Nagar News: रात में बिजली की आंख-मिचौली से उड़ी नींद

Thu, 21 May 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sleep was disturbed by the flickering of electricity at night
सेमरियावां। विद्युत उपकेंद्र करमाखान से जुड़े गांवों में रात में हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। महिलाओं व बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। रात के समय रोस्टिंग होने के कारण ग्रामीणों की नींद में खलल पड़ रहा है। इससे उनकी नींद पूरी न होने के कारण उनमें बीमारियां होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन


सूरज की तपिश के साथ ही रात में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, वहीं बिजली की आंख मिचौली में इजाफा होता जा रहा है। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में कभी लो वोल्टेज तो कभी फेस की समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके चलते उपकेंद्रों के फोन लगातार घनघना रहे हैं। वहीं कर्मचारी भी फाल्ट बनाने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के पांच फीडर जिसमें सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी, केशवापुर शामिल हैं। इन फीडरों से लगभग 130 गांव मजरों में बिजली आपूर्ति होती है। इन गांवों में बिजली आपूर्ति की समस्या ठीक करने के लिए 13 लाइनमैन की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में कटौती से रात के समय महज दो से तीन घंटे की आपूर्ति हो रही है। क्षेत्र के इरशाद अहमद, दयाराम, अबूजर चौधरी, राम कुमार, ख़ालिक आदि ने बताया कि मंगलवार की शाम 6.44 बजे दो घंटे की रोस्टिंग की गई, कुछ देर के लिए बिजली आई फिर 9.12 बजे दो घंटे के लिए कटौती हो गई।
इसके बाद रात 1.20 बजे डेढ़ घंटे के लिए कटौती की गई है। फिर सुबह 5.10 बजे 40 मिनट के लिए कटौती की गई, जिससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
00000000000000000000000000
चिड़चिड़ेपन के साथ हो सकते हैं बीपी रोगी
रात में नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोगियों को इससे अधिक परेशानी हो सकती है। गर्मी में शरीर को आराम और पर्याप्त नींद जरूरी है, लेकिन बार-बार बिजली जाने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोग पानी अधिक पिएं और दिन में आराम जरूर करें।

-डॉ. जावेद अख्तर, वरिष्ठ फिजीशियन

00000000000000000000000
बिजली आपूर्ति की रोस्टिंग उच्च स्तर से होती है तय

रोस्टिंग के हिसाब से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। कटौती उच्च स्तर से होती है। करमा खान उपकेंद्र अंतर्गत कहीं भी फाल्ट आदि की समस्या होने पर तुरंत ठीक कराया जा रहा है। हर फीडर पर लाइनमैन की ड्यूटी लगाई गई है।
-इंद्रेश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, करमाखान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed