{"_id":"6747598bbbea008cb900a847","slug":"six-to-eight-hours-power-cut-in-the-city-problems-on-irrigation-in-villages-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124531-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर में छह से आठ घंटे बिजली कटौती, गांवों में सिंचाई पर आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर में छह से आठ घंटे बिजली कटौती, गांवों में सिंचाई पर आफत
Wed, 27 Nov 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। शहर में जहां छह से आठ घंटे बिजली कट रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे आपूर्ति ठप हो जा रही है। सुबह के समय बिजली गुल होने से जहां पानी का संकट खड़ा हो रहा है, वहीं लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। साथ ही किसानों को भी सिंचाई करने में दिक्कत आ रही है।
शासन ने त्योहारों को देखते हुए 15 नवंबर तक बिजली कटौती से मुक्त का निर्देश दिया था। इस दौरान लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिली, लेकिन वर्तामान में बिजली की कटौती बढ़ गई है। शहर में जहां छह से आठ घंटे बिजली कट रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे बिजली काटी जा रही है, इससे लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि सुबह पांच बजे बिजली कट जा रही और आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू होती है।
इस दौरान लोगों को सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत रहती है। वजह यह है कि सुबह के समय लोग स्नान ध्यान, बच्चों और काम पर जाने वालों के लिए टिफिन तैयार करने का वक्त रहता है।
विज्ञापन
बिजली न रहने से इसमें बाधा खड़ी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में तो सुबह की कटौती के साथ ही दिनभर बिजली नहीं आ रही है। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। समय भी बीत रहा है। परेशान किसानों पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है।