{"_id":"67ec2a2361549b83c30dc324","slug":"six-samples-of-peanuts-and-pulses-were-taken-and-seven-kilograms-of-small-cardamom-was-confiscated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130636-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मूंगफली व दाल के छह नमूने लिए सात किलो छोटी इलायची जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मूंगफली व दाल के छह नमूने लिए सात किलो छोटी इलायची जब्त
Tue, 01 Apr 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोला बाजार में दुकान से सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम
संतकबीरनगर। नवरात्र को देखते हुए खाद्य टीम ने मंगलवार को शहर की विभिन्न दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान मूंगफली, मसूर दाल, छोटी इलायची समेत कुल छह नमूने लिए।
पैक पर एक्सपायरी डेट न होने के चलते सात किलो छोटी इलायची को सीज किया। टीम की इस छापे का व्यापार मंडल ने विरोध जताया, हालांकि बाद में सैंपल लेने में सहयोग किया।
सहायक आयुक्त खाद बस्ती मंडल बीके पांडेय, अतिरिक्त एसडीएम डॉ. सुनील व सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार की टीम गोला बाजार पहुंची। वहां पर भोला किराना स्टोर से मसूर के दाल और छोटी इलायची का नमूना लिया।
विज्ञापन
छोटी इलायची के पैक पर कब बनी है और कब एक्सपायरी डेट है यह नहीं लिखी थी। जिसके बाद सात किलो छोटी इलायची को सीज किया। इस इलायची अनुमानित कीमत लगभग 28 हजार रुपये है। आदित्य देवव्रत किराना स्टोर गोला बाजार से मूंगफली दाना और मसूर दाल का नमूना लिया। इसके साथ ही गोरखपुर से आए मिनी डीसीएम में दाल और मूंगफली के नमूने उसे लिया।
कुल छह सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। टीम अभी गोला बाजार में जांच कर रही थी कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंच गए। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय ने कहाकि व्यापारियों का ज्यादातर माल बोरे में रहता है। ऐसे में उस पर एक्सपायरी डेट नहीं होता है।
उसका भी सैंपल लिया जा रहा है, जो सही नहीं है। इसके बाद व्यापारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने समझाया जिसके बाद व्यापार मंडल के लोगों ने सैंपल लेने में सहयोग किया।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंदगुप्ता, इंद्रेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।