{"_id":"687a8c41623270bc290cc373","slug":"siswania-jumped-into-kuano-from-the-bridge-search-continues-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-135710-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिसवनिया पुल से कुआनो में कूदा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिसवनिया पुल से कुआनो में कूदा, तलाश जारी
Fri, 18 Jul 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
कुआनों नदी में शव की तलाश करती हुई एनडीआरएफ की टीम
धनघटा। महुली और धनघटा थाने के बॉर्डर पर स्थित सिसवनिया पुल से शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे दिन में साइकिल खड़ी करके अज्ञात व्यक्ति के कुआनो नदी में कूदने की सूचना से पुलिस हलकान रही। दोनों थानों के बीच सीमा विवाद होता रहा। जिसके चलते पानी में तलाशी अभियान शुरू नहीं हो सका। अंत में महुली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दिन में महुली और धनघटा पुलिस को सूचना मिली कि पारा गांव की तरफ से एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल लेकर सिसवनिया पुल पर पहुंचा। पुल पर वह अपनी साइकिल खड़ी करके कुआनो नदी में कूद गया। दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और घंटों तक सीमा विवाद चला। इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र महुली क्षेत्र का मामला कहते हुए चलते बने। फिर एसओ महुली रजनीश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। देर रात तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चला न ही उसके बारे में कोई जानकारी मिल सकी।