{"_id":"64f37d690e335db677099fed","slug":"sirthe-kotedar-got-the-land-registered-after-making-him-drink-alcohol-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-2373-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: साहब़...कोटेदार ने शराब पिलाकर रजिस्ट्री करा ली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: साहब़...कोटेदार ने शराब पिलाकर रजिस्ट्री करा ली जमीन
Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
शराब पिलाकर जमीन लिखवा लेने की शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित हरिराम।
- खलीलाबाद संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत
- मेंहदावल में एडीएम के सामने उपस्थित होकर पीड़ित ने लेखपाल पर रुपये लेने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को तीनों तहसील मुख्यालयों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद तहसील में एसडीएम सदर शैलेश दूबे फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। उसी दौरान एक वृद्ध अपने बेटे और बहू के साथ पहुंचा और कहा कि साहब...गांव के कोटेदार ने उसे शराब पिलाकर उसकी जमीन रजिस्ट्री करा ली। 11 लाख से अधिक की जमीन का सिर्फ खाते में ढाई लाख रुपये भेजा है। वृद्ध की शिकायत सुनकर वहां मौजूद लोग अवाक रहे।
बखिरा क्षेत्र के बंजरिया निवासी 65 वर्षीय हरिराम पुत्र सुरजू ने एसडीएम को बताया कि वह शराब का सेवन करते है। जिसकी वजह से पूरे होश में नहीं रहते हैं। आरोप है कि 30 अगस्त को गांव का कोटेदार उनका राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उसे खलीलाबाद ले गया, जहां उसकी जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। उसकी जमीन की कीमत 11 लाख से अधिक की है। जबकि कोटेदार ने उसके खाते में सिर्फ ढाई लाख रुपये भेजा है। जब उसे और परिवार के लाेगों को पता चला कि उसकी जमीन को धोखे से शराब पिलाकर कोटेदार ने रजिस्ट्री करवा ली तो सभी परेशान हो गए। बहू आशा ने एसडीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार व एसओ बखिरा को संयुक्त जांच सौंपी। साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय में आवेदन देने का सुझाव दिया।
पैलीखास निवासी रामसुमेर ने बताया कि वह दूसरी बार आए हैं। आरोप है कि कुछ लोग तालाब की जमीन को पाटकर कब्जा कर रहे हैं। इसको रोका जाना जरूरी है। कैथवलिया की प्रधान जासमती ने प्रार्थना पत्र दिया कि गांव में जाने वाला पिचरोड मार्ग काफी खराब है। यह सड़क पीडब्लूडी की है। मांग किया कि इस मार्ग को या तो पीडब्लूडी बनवा दे या फिर ग्राम पंचायत को बनवाने की स्वीकृति प्रदान करें। इस दौरान 53 मामले आए और सिर्फ एक मामले का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
जमीन संबंधी बंटवारे के नाम पर हल्का लेखपाल ने की 22 हजार रुपये की धनउगाही
मेंहदावल। अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 51 प्रार्थना पत्रों में मात्र तीन मामलों का ही निस्तारण मौके पर हो पाया। दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरिया निवासी अखिलेश कुमार ने अपर जिला अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि जमीन संबंधी बंटवारे के नाम पर हल्का लेखपाल ने 22000 रुपये की धनउगाही जबरन उसे कर लिया, लेकिन पैसा लेने के बाद भी कार्य नहीं किया। वर्तमान समय में उसका हल्का भी बदल गया। जब लेखपाल से पीड़ित ने बिना कार्य किए लिए गए धन की वापसी की मांग की तो अब विवाद पर तैयार हो जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर जिला अधिकारी ने तत्काल पीड़ित को शपथ पत्र पर शिकायत दर्ज कराने तथा धन उगाही करने वाले हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई का सख्त निर्देश दिया। इसके बाद तहसील दिवस में हड़कंप मच गया।
धनघटा में 30 मामलों में छह का निस्तारण
धनघटा। शनिवार को तहसील सभागार धनघटा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 30 मामले पेश हुए। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित छह मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी संदीप कुमार को करना था। तबादले के कारण वह संपूर्ण समाधान दिवस में भाग नहीं ले सके। उनकी अनुपस्थिति में सीडीओ संत कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित 19 मामले और पुलिस विभाग के 5 मामले तथा अन्य विभागों से संबंधित छह मामले पेश हुए। राजस्व विभाग से संबंधित छह मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता, एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ बृजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।