फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sir! Son is missing, give instructions to police to find him.

Sant Kabir Nagar News: साहब! बेटे का पता नहीं चल रहा पुलिस को दीजिए ढूंढ़ने के निर्देश

Sat, 15 Feb 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sir! Son is missing, give instructions to police to find him.
मेंहदावल तहसील में आयोजित संपपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियो की समस्या सुनते डीएम महेंद्र सिंह 
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कोई बेेटे की खोज के लिए तो कोई सड़क की मरम्मत को लेकर फरियाद करने पहुंचा। इसी तरह से जमीन से संबंधित मामले सर्वाधिक रहे।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील दिवस पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए बैरमपुर निवासी हरिशचंद का कहना है कि 10 फरवरी को उनका बेटा अमन अपनी मां के साथ मुकदमे के लिए दीवानी न्यायालय आया था। उसी मुकदमे में विपक्षी भी आए थे। बेटा मुकदमे की पैरवी के बाद मां को तितौवा चौराहे पर ऑटो में बिठा दिया और खुद ई-रिक्शा चलाने चला गया। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उसकी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। 11 फरवरी को सूचना मिली कि ई-रिक्शा घोरही और मैंसिर बीच खड़ी है। वहां पहुंचा तो देखा ई-रिक्शा के हैंडब्रेक पर खून लगा है। बेटे का आधार और बैंक पास बुक ई-रिक्शा में था। बेटे के साथ कोई अनहोनी का डर है, इसके लिए थाना को केस दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से मेंहदावल तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे मेंहदावल नगर के संतोष कुमार ने चौक बाजार से बरतनहिया बाजार होते टड़वरिया चौराहे पर जाने वाली सड़क के बदहाली तथा गड्ढा युक्त होने का मामला उठाया। उन्होंने कहाकि इससे पहले भी संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। फरियादी का कहना था कि लंबे समय से यह सड़क गड्ढों में तब्दील है।

लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार नगर पंचायत प्रशासन को इस मामले से अवगत भी कराया गया लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed