फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sir! I have come to jail on a warrant for theft, please get me released

Sant Kabir Nagar News: साहब! चोरी के मामले में वारंट पर जेल आ गया हूं, छुड़वा दीजिए

Fri, 27 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 27 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sir! I have come to jail on a warrant for theft, please get me released
बंदियों की फरियाद सुनते न्यायिक अ​धिकारी।
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को जिला कारागार में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन कराया। उक्त कार्यक्रम में अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट व प्रभारी सचिव कृष्ण कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान एक बंदी ने कहा कि साहब चोरी के मामले में वारंट पर जेल आ गया हूं, छुड़वा दीजिए।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बंदियों के द्वारा अपनी समस्या के बारे में अवगत कराया जाता है। महुली थानाक्षेत्र के हरिहरपुर निवासी शोभे ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वह मुकदमे में वारंट हो जाने के कारण 14 मई से कारागार में निरुद्ध है। घर पर पैरवी करने वाला कोई नहीं है। उसने जेल से रिहा कराने के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बालूशासन गांव निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि उसे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसा दिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा विचाराधीन है। उसने जेल से रिहा कराने की मांग की है। इसी प्रकार इसी थानाक्षेत्र के बरई टोला मोहल्ला निवासी सुधीर चौरसिया और लक्ष्मण चौरसिया ने सरकारी खर्चे पर मुकदमे की पैरवी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिला जज कृष्ण कुमार ने सत्यमेव जयते की बात कहते हुए पैरवी कराए जाने के लिए अपना प्रार्थना पत्र जेल अधीक्षक के माध्यम से भेजवाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, असिस्टेंट मो. दानिश व प्रज्ञा श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर गीतारानी तथा पराविधिक स्वयं सेवक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

-------------------------

पौधरोपण कर लोगों को बताया वृक्षों का महत्व

अपर जिला जज कृष्ण कुमार पंचम ने कारागार परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने वृक्ष के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करने के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed