फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Silence at wheat procurement centers on the second day as well

Sant Kabir Nagar News: गेहूं क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन भी सन्नाटा

Tue, 18 Mar 2025 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Silence at wheat procurement centers on the second day as well
नवीन मंडी में बना गेंहू क्रय केंद्र
संतकबीरनगर। जिले भर में बनाए गए गेहूं क्रय केंद्रों पर मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। किसी केंद्र पर कोई किसान अपना गेहूं बेचने नहीं आया। क्रय केंद्र प्रभारी पूरे दिन किसानों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर की स्वीकृति से 48 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब तक 2,600 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण करवाया है। क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से 15 जून तक गेंहू खरीद की जानी है। खाद्य एवं विपणन विभाग ने 48 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। गेंहू विक्रय के लिए 2,600 किसानों ने अब तक पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

सभी किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। जनपद में दो तिहाई से अधिक क्षेत्रों में धान की कटाई के बाद ही गेहूं की बोआई की जाती है। किसानों के खेत में अभी तक गेहूं की फसल लगभग तैयार है। अभी किसान अपनी फसल की कटाई नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन क्रय केंद्रों पर बैनर लगे मिले, पेयजल व छाया की व्यवस्था के साथ ही आवश्यकतानुसार गेहूं से धूल अलग किए जाने के लिए चलनी व पंखे का भी इंतजाम किया गया था। बावजूद इसके एक भी किसान गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा। इस बार सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed