{"_id":"57f3f0f64f1c1b9b0626f5bb","slug":"signature-campaign-to-halt-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के ठहराव के लिए हस्ताक्षर अभियान
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
नौ अक्टूबर को पत्र केंद्रीय पर्यटन मंत्री को दिया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत मगहर के काजीपुर चौराहे पर मंगलवार को मगहर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा नेता राजेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनेक लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना सहयोग दिया।
राजेश वर्मा ने बताया कि संतकबीर की निर्वाण स्थली होने के कारण मगहर विश्व में जाना जाता है जिसकी वजह से यहां कबीर दर्शन के लिए देश विदेश से पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इस कस्बे का दुर्भाग्य है कि रेलवे स्टेशन होने के बावजूद यहां पर कोई एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है।
जिससे यहां आने जाने वाले पर्यटकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यहां आने जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए इंटरसिटी ,गोरखधाम,कुशीनगर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का ठहराव अत्यंत आवश्यक है। साथ ही कबीर धाम के नाम से ट्रेन चलाने और यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय बनवाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें कस्बे के लोगों के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पत्र को आगामी नौ अक्टूबर को मगहर आ रहे केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा को सौंपा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में पूर्व चेयरमैन नूरुजज्मां अंसारी, त्रिलोकी वर्मा, दिनेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता वर्मा, डॉक्टर शरद चंद, प्रदीप गुप्त, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रदीप कन्नौजिया, अतुल श्रीवास्तव, सभासद अबरार अहमद, मेंहदी हसन, फैजान मुस्तफा मौजूद रहेे।