{"_id":"6690204b4b9df1ac1709beb4","slug":"signature-campaign-launched-against-online-attendance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117482-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Thu, 11 Jul 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री को भेजेंगे हस्ताक्षर से लैस ज्ञापन, फैसले के विरोध में की नारेबाजी
-शिक्षक संघ की मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान हस्ताक्षर कर उसे मुख्यमंत्री को भेजे जाने की बात कही। सांथा और सेमरियावां बीआरसी पर शिक्षकों ने सरकार के फैसले के विरोध में नारेबाजी भी की।
सेमरियावां में प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी के लिए शिक्षकों के ऊपर दबाव डाला जा रहा है। पहले जो मांगें लंबित हैं उसे पूरा किया जाए। कहा कि शिक्षकों की मांग पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों की तरह 30 उपार्जित अवकाश, अर्द्धअवकाश, द्वितीय शनिवार का अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जैसी अनेक मांगें हैं। मांगों के निराकरण का आश्वासन भी दिया गया लेकिन अभी तक मांगों को माना नहीं गया है।
अंबिका देवी ने कहा कि जब तक शिक्षकों की लंबित मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध जारी रहेगा। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि 13 जुलाई को बैठक कर संघर्ष की घोषणा की जाएगी। जिसमें 14 जुलाई को ट्वीटर अभियान चलाया जाएगा। 15 जुलाई को बीएसए को ज्ञाप दिया जाएगा। 16 जुलाई को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर ओमप्रकाश, केसी सिंह, जफीर अली करखी, उदय प्रताप यादव, मोहम्मद आजम खां, रामशरण यादव, अरुण यादव, जयभान चौधरी, प्रेम प्रकाश दूबे आदि मौजूद रहे।