फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Siddharth University's B.Ed exam concluded peacefully

Sant Kabir Nagar News: शांतिपूर्वक संपन्न हुई सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा

Thu, 24 Jul 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharth University's B.Ed exam concluded peacefully
एचआरपीजी कॉलेज में बीएड की परीक्षा देते  विद्यार्थी - फोटो : एचआरपीजी कॉलेज में बीएड की परीक्षा देते विद्यार्थी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के छह केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। इन छह केंद्रों पर 32 महाविद्यालय के छात्र परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन




बीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए है। जहां पर 32 महाविद्यालयों के 4413 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इसमे 2297 छात्राएं और 2116 छात्र हैं। इन केंद्रों में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर, प्रेमलता महाविद्यालय अछिया, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद और गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर तलाशी ली गई। इसके बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के नोडल एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी छह केंद्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई है। कहीं से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सीएचसी पर छह लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल छह लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे ने बताया कि पांच लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सीएचसी में शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed