{"_id":"671bd29ba20c883c6d0eafc7","slug":"show-cause-notice-to-three-officers-on-poor-ranking-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-122842-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खराब रैंकिंग पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खराब रैंकिंग पर तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Fri, 25 Oct 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
- एडीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल, कर-करेतर और सीएम डैश बोर्ड की हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित संदर्भों, कर-करेतर एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा के दौरान राजस्व की वसूली में खराब रैकिंग के कारण तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इनमें सचिव मंडी समिति खलीलाबाद, उपायुक्त व्यापार कर एवं एसडीएम धनघटा शामिल हैं। एडीएम ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। एडीएम ने कहा कि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। कहा कि संदर्भों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम ने खंड विकास अधिकारियों एवं सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सभी परिवारों की फैमिली आईडी बनाई जानी है। जिसमें समन्वयता बना कर बनाया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी,डीडीओ सुरेश चन्द्र केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, पीडी संजय नायक आदि उपस्थित रहे।