{"_id":"660b03a7252692aae905afc4","slug":"show-cause-notice-to-dios-and-bsa-on-negligence-in-data-feeding-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112177-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डाटा फीडिंग में लापरवाही पर डीआईओएस व बीएसए को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डाटा फीडिंग में लापरवाही पर डीआईओएस व बीएसए को कारण बताओ नोटिस
Tue, 02 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
- महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सात दिन के अंदर मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्यार्थियों के विवरण को यू-डायस पर अपलोड करने के मामले में लापरवाही बरतने पर शासन ने डीआईओएस और बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने डीआईओएस व बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि यू-टयूब व ऑनलाइन समीक्षा बैठकों में सभी जनपदों में यू-डायस पर बच्चों का डाटा फीड करने के निर्देश दिए गए थे। यह कार्य 22 मार्च तक करना था। लेकिन प्रदेश में जिले की प्रगति काफी खराब है। जो स्वीकार्य नहीं है। महानिदेशक ने डीआईओएस को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों 279, सहायता प्राप्त विद्यालयाें के 8022 व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 16976 बच्चों के पिछले वर्ष नामांकन के सापेक्ष कमी आई है। इसी तरह से बीएसए को जारी नोटिस में कहा है कि परिषदीय विद्यालयों के 33920 छात्र, सहायता प्राप्त विद्यालयों के 993 छात्रों का नामाकंन अधूरा है। जिससे जिले की प्रगति प्रदेश में काफी खराब है। उन्होंने दोनों अधिकारियों से सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।