फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shot himself to trap the brother-in-law

Sant Kabir Nagar News: साढ़ू को फंसाने के लिए खुद को मारी थी गोली

Mon, 01 May 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
shot himself to trap the brother-in-law
संतकबीरनगर। सैन्य कर्मी साढू को फंसा कर जेल भेजवाने की साजिश के तहत मुख्य आरक्षी ने खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी मुख्य आरक्षी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी मुख्य आरक्षी की निशानदेही पर फुलवरिया गांव से घटना ने प्रयुक्त 32 बोर के अवैध पिस्टल और खोखा को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के रक्शा कोल निवासी 32 वर्षीय अमित यादव को तीन अप्रैल की रात कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया में रहस्यम हाल में गोली लगी थी। गोली मुख्य आरक्षी के पेट के बारे तरफ लगी थी। इस मामले में प्रिंस यादव ने गोली मारने का आरोप अपने साढू व फुलवरिया निवासी सैन्य कर्मी सुरेंद्र यादव पर लगाया था। सैन्य कर्मी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही थी।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी अमित यादव गोंडा पुलिस लाइंस में तैनात था। सोमवार को मुख्य आरक्षी अमित यादव को पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ में मुख्य आरक्षी अमित यादव ने बताया कि उसकी साली पांच साल तक उसके साथ रही। इस दौरान वह साली को एकतरफा पसंद करने लगा। 11 मार्च 2023 को साली की शादी कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सैन्य कर्मी सुरेंद्र यादव के साथ हुई। उसके बाद साली ने उसका मोबाइल फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इस वजह से वह परेशान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने अपने साढ़ू सैन्य कर्मी सुरेंद्र यादव को सुनियोजित तरीके से फंसाने के लिए अपने भाई प्रिंस यादव, उपेंद्र सिंह उर्फ मिंटू सिंह निवासी जानकी नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराईच और भानु शुक्ला निवासी स्टेशन रोड, गोंडा के साथ मिलकर साजिश रची थी। तीन अप्रैल की रात करीब दस बजे फुलवरियां गांव के बाहर पिस्टल से अपने पेट में खुद गोली मार ली। उसके बाद गोली मारने का आरोप अपने साढू सुरेंद्र यादव पर लगाकर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करवा दिया।

आरोपी मुख्य आरक्षी की निशानदेही पर फुलवरिया गांव के सिवान से घटना में प्रयुक्त 32 बोर का अवैध पिस्टल और मैगजीन तथा एक फायर खोखा बरामद किया गया। विवेचना से दर्ज मुकदमे में आरोपी सुरेंद्र यादव की नामजदगी गलत मानते हुए साजिश रचने वाले मुख्य आरक्षी अमित यादव व उनके भाई प्रिंस यादव और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ आपराधिक दुष्प्रेषण, झूठी सूचना देना व मिथ्या आरोप लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। आरोपी मुख्य आरक्षी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed