फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   shopkeepr killed

धारदार हथियार से वार कर दुकानदार की हत्या

Mon, 20 Sep 2021 09:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
shopkeepr killed
कोतवाली क्षेत्र के छाछापार गांव में मृतक जगदीश चौधरी के बारे में जांच करते एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
धारदार हथियार से वार कर दुकानदार की हत्या
विज्ञापन

बनकिटया-पचपोखरी मार्ग स्थित छांछापार चौराहे पर दुकान के बाहर सो रहे थे जगदीश चौधरी
बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने गांव के एक शख्स को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के छांछापार चौराहा स्थित हार्डवेयर की दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की रविवार की रात धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने चोरी के मकसद से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर गांव के एक शख्स को हिरासत में लिया है।
छांछापार गांव निवासी जगदीश चौधरी (65) की बनकिटया-पचपोखरी मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान थी। वे रोज की भांति रविवार की रात दुकान के बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान धारदार हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी पर कोतवाल अनिल कुमार, एसएआई राकेश मिश्र, चौकी इंचार्ज बघौली बलिराम पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। दुकानदार के सिर पर धारदार हथियार से वार के तीन निशान थे। मौके पर खून बिखरा था। दुकान का शटर और काउंटर खुला पड़ा था। काउंटर में सिर्फ कुछ सिक्के थे।
विज्ञापन

एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जगदीश चौधरी के पुत्र विजय कुमार ने चोरी के मकसद से गांव के गोलू कन्नौजिया और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। विजय ने बताया कि गोलू ने इससे पहले भी उसकी दुकान में चोरी की थी। विजय की तहरीर के आधार पर गोलू कन्नौजिया व अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जगदीश चौधरी की हत्या के मामले में पूर्व में दुकान में चोरी की घटना में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पर्दाफाश के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही स्वॉट और सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है। - डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed