फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shop closed in lockdown

लॉकडाउन का दिखा असर, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 25 Jul 2020 08:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Shop closed in lockdown
लॉकडाउन में गोला बाजार में बंद रही दुकानें। - फोटो : KHALILABAD
लॉकडाउन का दिखा असर, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन

- सड़कों पर कुछ ही वाहन दिखे, चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन का असर शनिवार को देखने को मिला। शहर से लेकर गांव तक सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर में इक्का दुक्का दो पहिया वाहन ही दिखे। शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों के साथ प्रमुख चौराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखी। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की बसों का इंतजाम किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें थर्मल स्क्रीनिंग में लगी रही।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन ने सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान मेडिकल की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहे। हालांकि इस बार शराब की दुकानों को छूट दी गई है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए चौराहों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इसके लिए शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई गई है। इस बीच स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने की क्रम जारी है। दूसरी तरफ जिन क्षेत्रों में कोराना के मरीज मिल रहे हैं, उन गांवों में टीमें लगाकर घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। डीएम रवीश गुप्त व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने लॉकडाउन के दौरान भ्रमण कर जायजा लिया। डीएम ने लोगों ने आग्रह किया कि लॉकडाउन के दौरान घरों से बाहर न निकले। यदि निकलना बहुत जरूरी है तो मास्क लगाकर ही निकले। कहीं पर भीड़भाड़ न लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed