फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shop are open in lockdown 4

लॉकडाउन चार में बदली दिखी शहर की सूरत, खुली दुकानें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Shop are open in lockdown 4
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। लॉकडाउन चार के दूसरे दिन प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसके साथ ही शहर की सूरत बदली-बदली नजर आई। 55 दिन बाद दुुकानें खुली, इससे व्यापारियों व ग्राहकों ने राहत की सांस ली। इस बीच प्रशासन ने दुकानों को खोलने के लिए समय सारिणी भी घोषित कर दी है। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। डीएम रवीश गुप्त के मुताबिक मिठाई, बेकरी, नमकीन व दालमोट की दुकानें प्रतिदिन खुलेंगी। इसके साथ ही सैलून, ब्यूटी पार्लर, दूध, दही व सभी प्रकार की खाद्य सामग्री, किसान स्टोर, खली, चूनी, चोकर, मिट्टी के बर्तन, खिलौने, आटो मोबाइल वर्कशाप व गैराज, बुक स्टेशनरी, मोहर की दुकानें, कृषि यंत्र एवं कीटनाशक की दुकानों प्रतिदिन खुलेंगी। बर्तन, गैस चूल्हा, मोबाइल की दुकान, मोबाइल रिपेयरिंग, मोबाइल सर्विस सेंटर, हार्ड वेयर नगर निकायों में, लोहे की दुकान, इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रानिक्स, होम अप्लाइंसिश, अटैची, स्कूल बैग आदि, कास्मेटिक, श्रृंगार प्रसाधन की दुकान, फर्नीचर, साइकिल की दुकान सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार व शनिवार को खुलेंगी, जबकि ज्वैलर्स शाप, रेडीमेड गारमेंट, वस्त्रालय, साड़ी, पर्दा, टेलरिंग, गिफ्ट, फोटोग्राफी, फोटो स्टेट, फोटोग्राफिक लैब, आटो मोबाइल शोरूम, जूते चप्पल की दुकानें, चस्मा घर आदि सोमवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को खुलेंगी। डीएम ने बताया कि बरदहिया बाजार अभी बंद रहेगा। इसके खोलने का निर्धारण व्यापार मंडल से दुकानों की सूची प्राप्त होने व अन्य परिस्थितियों के आधार पर अलग से आदेश निर्गत किए जाएंगे। मेडिकल की दुुकानों चौबीस घंटे खुल सकेंगी। दूसरी तरफ मंगलवार को डीएम रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने बस्ती जनपद की सीमा पर टेमारहमत का जायजा लिया। निर्देश दिया कि बगैर जांच के कोई भी वाहन व व्यक्ति प्रवेश न करने पाए। साथ ही हाइवें पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी निर्देेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed