{"_id":"69ea6b9dca404e374a043474","slug":"shiksha-mitra-met-bsa-and-demanded-return-to-the-original-school-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149547-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीएसए से मिले शिक्षा मित्र, मूल विद्यालय पर वापसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीएसए से मिले शिक्षा मित्र, मूल विद्यालय पर वापसी की मांग
विज्ञापन
बीएसए से मिलते शिक्षामित्र। स्रोत-संघ
संतकबीरनगर। शिक्षा मित्रों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने मूल विद्यालयों पर वापसी और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि बीएसए से वार्ता के दौरान मूल विद्यालय पर वापसी का मुद्दा प्रमुख रूप से रखा गया, जो आठ वर्षों से लंबित है। उन्होंने कहा कि बीएसए ने आश्वासन दिया कि नए शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले 19 मई तक सभी शिक्षा मित्रों का स्थानांतरण एवं ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूर्ण करा दी जाएगी।
इसके साथ ही जनगणना ड्यूटी को लेकर भी निर्णय लिया गया कि जिन शिक्षा मित्रों का स्थानांतरण होगा, उनकी ड्यूटी उनके मूल विद्यालय पर ही लगाई जाएगी। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही गई।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप सिसोदिया, हरिप्रकाश पांडेय, संध्या दुबे, दुर्गविजय सिंह, मुश्ताक अहमद, वासुदेव, संतोष यादव, महेश कुमार, कृपाशंकर यादव, विपिन मौर्य, फिरोज अहमद, कमलेश कुमार, गुलाबचंद, वेद प्रकाश चतुर्वेदी, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार, रमाकांत मौर्य, बालकेश चौरसिया, चक्रसेन सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।