{"_id":"6999efadb4c23ed6c5061b2b","slug":"shiksha-mitra-and-instructors-will-get-relief-due-to-increase-in-honorarium-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146388-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मानदेय बढ़ने से शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मानदेय बढ़ने से शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
-कहा-लंबे समय से उठाई जा रही थी मानदेय बढ़ाने के लिए मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शिक्षामित्र और अनुदेशकों के लिए राहत भरी खबर आई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। मानदेय बढ़ने से जिले के शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री के निर्णय को राहत भरा बताया है।
लंबे समय से परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षामित्र 10 हजार रुपये मानदेय पर नौकरी कर रहे थे। शिक्षामित्र संगठनों की मांग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा की है। इसी प्रकार अनुदेशकों को भी लंबे समय से नौ हजार रुपये मानदेय मिल रहा था।
मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से शिक्षामित्र और अनुदेशक खुशी महसूस कर रहे हैं।
000000000000
लंबे समय से शिक्षा मित्र मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों की समस्या का समाधान किया है। इसके लिए काफी संघर्ष किया गया है। जो अब साकार हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताता हूं।
विज्ञापन
- रणजीत राय, जिलाध्यक्ष, शिक्षा मित्र संघ
0000000000
मुख्यमंत्री ने शिक्षा मित्रों से किए वादे को पूरा करते हुए कैशलेस ट्रांसफर और 18000 प्रति माह मानदेय करने की घोषणा की है। इसके लिए उनका आभार जताता हूं। संगठन काफी दिनों से इसकी लड़ाई लड़ रहा था।
- रमाकांत मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष, सेमरियावां, शिक्षा मित्र संघ
00000000000
अनुदेशक लंबे समय से मानदेय के लिए संघर्षरत थे। अल्प मानदेय में उनका खर्च नहीं चल रहा था। इसके लिए पहले से उनकी मांग चल रही थी। मुख्यमंत्री की घोषणा से उन्हें राहत मिली है। मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत है।
-ओम नारायण शुक्ला, जिलाध्यक्ष, उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन
0000000000000
लंबे समय से इंतजार था कि अनुदेशकों का मानदेय कब बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर सराहनीय कार्य किया है। अनुदेशकों काे सुप्रीम कोर्ट के अनुसार जल्द ही एरियर भी दे दिया जाए और नियमित कर दिया जाए।
- अनूप राय, प्रदेश उपाध्यक्ष, उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन