फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shehnai will sound from 12th November, only 18 auspicious times in November-December

Sant Kabir Nagar News: 12 नवंबर से गूजेंगी शहनाई, नवंबर-दिसंबर में सिर्फ 18 मुहूर्त

Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shehnai will sound from 12th November, only 18 auspicious times in November-December
संतकबीरनगर। 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादी की शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। नवंबर के बाद दिसंबर माह में भी शादी समारोह की धूम रहेगी। इस बीच कुल 18 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषाचार्य सुजीत ने बताया कि 17 जुलाई से 11 नवंबर तक चातुर्मास के कारण शादी और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। 12 नवंबर से शादी का शुभ मुहूर्त शुरू होगा।
विज्ञापन

मान्यता है कि आषाढ़ माह के देवशयनी एकादशी से चतुर्मास की शुरूआत होती है। साथ ही मांगलिक कार्य रुक जाते हैं। इस वर्ष 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी से मांगलिक कार्य रुके थे। 118 दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी 12 नवंबर को भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे।
विज्ञापन

इसी दिन तुलसी और शालिग्राम की शादी होगी। इसी के साथ शादियां होने लगेंगी। ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज और समय माता मंदिर के पुजारी पंडित बृजेश मिश्र ने बताया कि हरिप्रबोधिनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर को मनाया जाएगा। 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक एक महीने का खरमास के कारण विवाह नहीं होंगे। मकर संक्रांति के बाद फिर से शादियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की बुकिंग जोरों पर : देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी की तैयारियों का दौर भी जोर पकड़ लेता है। शादी भवन, बैंड-बाजा और कैटरिंग सेवाओं में बुकिंग की होड़ लगी हुई है। कैटरिंग, डेकोरेशन और बैंड-बाजा से लेकर फोटोग्राफी और अन्य सेवाओं के लिए भी बड़ी संख्या में लोग बुकिंग कराने में जुटे हुए हैं। मैरिज हॉल की मांग इतनी बढ़ चुकी है कि लोग कुछ महीनों पहले से ही बुकिंग करवाने लगे हैं, ताकि उन्हें मनचाहा स्थान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed