{"_id":"653d5139c04e898c1c052b71","slug":"sharad-purnima-ravanas-effigy-burnt-in-the-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-4790-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा : मेले में रावण का पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा : मेले में रावण का पुतला दहन
Sat, 28 Oct 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
पौली। शरद पूर्णिमा पर शनिवार को क्षेत्र के गागरगाड़ में परंपरागत ढंग से मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं ने मनपसंद सामान की खरीदारी की। रावण का पुतला दहन करके असत्य पर सत्य के जीत का संदेश दिया गया।
गागरगाड़ में करीब 70 वर्षों से रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन रावण का वध करके मेला का आयोजन होता है। इसी क्रम में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने राम और रावण के बीच हुए युद्ध के दृश्य का मंचन किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने जब रावण का वध किया तो चारों तरफ जय जयकार गूंज गया। उसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। आयोजित मेले में बस्ती, अंबेडकरनगर और स्थानीय व्यापारियों से लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।