फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Shanti House became overall champion in sports at Prema Educational Academy

Sant Kabir Nagar News: प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी में खेलकूद में शांति हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 07 Nov 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 07 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shanti House became overall champion in sports at Prema Educational Academy
प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी में रिंग दौड़ प्रतियोगिता हुई। 
मेंहदावल। प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर पांडेय ने किया। इस दौरान क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी आदि के खेलों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में शांति हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रबंधन की आर से किया गया। कबड्डी बालक वर्ग में शांति हाउस और बालिका वर्ग में प्रेमा हाउस, खो-खो प्रतियोगिता में शांति हाउस, 100 मीटर रेस में संदीप कुमार अव्वल रहे। प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट, खो खो, कबड्डी आदि खेलों में बालक-बालिकाओं ने अपने अपने खेलों के माध्यम से लोगों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में खेलकूद का जीवन में विशेष महत्व है। खेलकूद से ही शारीरिक विकास के साथ ही मन का विकास होता है। इसलिए हर बच्चे को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रबंध निदेशिका अंजना पांडेय, विनय सिंह, प्रधानाचार्य ओमधर दूबे, कौशलेंद्र कुमार राय, महेंद्र यादव, आनंद कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, वंदना, कंचन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed