फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   seven projects selected in science exhibition

बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी में चुने गए सात प्रोजेक्ट

Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
seven projects selected in science exhibition
बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी में चुने गए सात प्रोजेक्ट
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हीरालाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपदीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीनियर और जूनियर वर्ग में कुल 135 प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया। इसमें 15 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया।

प्रधानाचार्य व बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक राम कुमार सिंह ने बताया कि डॉ दिवाकर शुक्ल, मनोज मिश्रा और डॉ नीतू यादव ने बाल वैज्ञानिकों की परियोजनाओं का मूल्यांकन किया। सात प्रोजेक्ट (एक जूनियर वर्ग से तथा छह सीनियर वर्ग से) अंतिम राउंड के लिए चयनित किए गए। इनका वृहद मूल्यांकन करके अंतिम परिणाम की घोषणा की गई। जूनियर संवर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के सर्वदानंद त्रिपाठी और अभय त्रिपाठी का सुपर हॉस्पिटल प्रोजेक्ट चयनित हुआ। इसी तरह सीनियर संवर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की निधि मौर्य और ग्रुप का ब्लैक डस्ट रिमूवल टेक्निक्यू फ्रॉम रैना पेपर मिल तथा हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्वतंत्र और अभिषेक का किलिंग द एयर अटैक और निशिका तिवारी और आकांक्षा सरोज का एग्रो इको सिस्टम को प्रदेश स्तर के लिए चयनित किया गया। चयनित प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर स्वागत किया गया। उन्होंनेे बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा। राज्य स्तर से चयनित बाल वैज्ञानिक 27 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय आयोजन में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण पांडेय, राहुल गुप्ता, प्रदीप यादव, अभिषेक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed