{"_id":"68aa0499ac41d876bb07935e","slug":"session-exams-in-council-schools-from-tomorrow-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137396-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में सत्र परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में सत्र परीक्षा कल से
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली पहली सत्र परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। 10 अंकों की होने वाली यह विषयवार परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर होगा।
बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि यह परीक्षा पहले 18 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त तक होनी थी। विभाग ने भी परीक्षा संबंधी तैयारी पूरी कर ली थी। बाद में इसकी तिथि बढ़ा दी गई। अब यह परीक्षा 25 से 30 अगस्त के बीच होगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक में कंपोजिट, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 116 है। करीब 13 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जुलाई तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे।
परीक्षा संपन्न होने के बाद कक्षाध्यापक परिणाम अभिभावकों के साथ साझा करते हुए बच्चों की प्रगति से अवगत कराएंगे। प्रथम सत्र परीक्षा परिणाम के आधार पर कमजोर बच्चों के शैक्षिक सुधार पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।