{"_id":"57682a744f1c1b9a60b48212","slug":"servants-demanding-regularization-of-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने की नियमितीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने की नियमितीकरण की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में जिलाध्यक्ष संतोष यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नियमितीकरण को लेकर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि प्रदेश सरका ग्राम रोजगार सेवकों के नियमितीकरण में देरी कर रही है। इसको लेकर 23 जून को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में महाआंदोलन का आयोजन किया गया है। अब ग्राम रोजगार सेवक चुप नहीं बैठने वाला है। चूंकि ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदेश सरकार के ऊपर बहुत बार भरोसा किया है, लेकिन अबकी बार ग्राम रोजगार सेवक अपने हिसाब से प्रदेश सरकार को घुटना टेकने पर मजबूर कर देगा। नियमितीकरण का शासनादेश जब तक जारी नहीं होगा तब तक ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ की धरती से हटने वाला नहीं है। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा मिश्रा ने कहा कि सरकार दोहरी नीति अपनाई जा रही है। इससे ग्राम रोजगार सेवक आहत है। महिला ग्राम रोजगार सेवकों को लखनऊ पहुंचना अनिवार्य है। महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि नियमितीकरण का मामला जब तक स्पष्ट नहीं हो जाता है तब तक लखनऊ में ग्राम रोजगार सेवक डटे रहेंगे। बैठक में रजित राम यादव, छोटेलाल यादव, प्रदीप पांडेय, सुषमा, अरविंद यादव, रश्मि त्रिपाठी, किरन गौड़, बदरूल हसन, दिग्विजय मौर्य, तीर्थराज मौर्य, रामअनुज, वीरेंद्र यादव, अनुज कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।