फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sent notices to 101

101 प्रधानाध्यापकों को नोटिस भेजा

Wed, 05 Oct 2016 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 05 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 sent notices to 101
परिषदीय विद्यालयों में कम छात्र संख्या मिलने का मामला एडी बेसिक कार्यालय तक पहुंच गया। उनके निर्देश पर बीएसए ने कम छात्र संख्या वाले 101 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब मांगा है। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी  दी है। 
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में छात्रों के लिए चल रही कई योजनाओं के बाद भी छात्र संख्या शत प्रतिशत न होना विभाग के चुनौती बन गया है। एमडीएम के दैनिक अनुश्रवण प्रणाली से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के 101 ऐसे विद्यालय है जहां पर छात्रों की उपस्थिति 35 प्रतिशत है या इससे कम है। पिछले दिनों में एडी बेसिक बस्ती मंडल की बैठक में दैनिक अनुश्रवण प्रणाली सूची उनके समक्ष रखी गई थी। जिस पर वे काफी नाराज हुए थे। उन्होंने समस्त प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। एडी बेसिक के निर्देश के बाद बीएसए ने ने बघौली ब्लॉक के नौ, बेलहर कला के 13, हैंसर के नौ, खलीलाबाद के 26, मेंहदावल के छह, नाथनगर के नौ, पौली के एक, सांथा के 11 और सेमरियावां ब्लॉक के 17 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


प्रधानाध्यापकों से 14 अक्टूबर तक स्पष्टीकरण देने का निर्देश के साथ ही यह कहा गया है कि यदि सूची में नाम गलत अंकित है तो दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पर प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कराएं, यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो विभागीय कार्रवाई होगी। प्रभारी बीएसए  शिव कुमार ओझा ने बताया कि विद्यालयों में कम छात्र संख्या मिलना गंभीर मामला है। कम छात्र संख्या वाले 101 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed