फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sensation: Woman's decapitated body found in a sack

सनसनी : बोरी में बरामद हुआ महिला का सिर कटा शव

Tue, 01 Oct 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 01 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sensation: Woman's decapitated body found in a sack
- बखिरा-बेलहर सीमा पर स्थित नहर के पास मिला, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के बखिरा-बेलहर सीमा पर मंगलवार की दोपहर में बोरी में एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है। सूचना के बाद बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी तादाद में भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। साथ ही शव की शिनाख्त में पुलिस जुट गई है।
मंगलवार की दोपहर बखिरा व बेलहर की सीमा पर स्थित ग्राम महुआ के पास नहर पर प्लास्टिक की बोरी में कुछ रखा हुआ लोगों ने देखा। इसके बाद सूचना पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी को खुलवाया तो उसमें से महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

बेलहर कला पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी रही। इसके बाद भी देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव का पंचायतनामा करवाकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहर कलां एसओ जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पहचान न होने के वजह से शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखवा दिया थ। उसका सिर गायब है, जो सिद्धार्थनगर जनपद की तरफ से आकर नहर में फंसा हुआ था। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। निर्धारित अवधि में पहचान न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed