{"_id":"5d406a398ebc3e6ce04cabfe","slug":"send-report-for-stop-four-teacher-salary-khalilabad-news-gkp3158642137","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण
विज्ञापन
बीईओ ने नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के छह विद्यालयों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। बीईओ नाथनगर ले मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के छह परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीईओ ने इन शिक्षकों का वेतन रोकने की रिपोर्ट बीएसए को भेजी।
बीईओ ऋषिकेश सिंह सबसे पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूमानारी उर्फ बहराई पहुंचे। यहां तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक फूलचंद नाग अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय बहराई में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका निर्मला चौहान भी अनुपस्थित थीं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों विद्यालयों पर अक्सर शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भिनखिनी खुर्द पहुंचे। यहां भी तैनात शिक्षिका पूनम पाठक नदारद थीं। प्राथमिक विद्यालय शिवबखरी मेें शिक्षक रूदल प्रसाद भी नहीं थे। बीईओ ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित चारों शिक्षकों का वेतन रोकने के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है।