{"_id":"5f887ca78ebc3e9bba211cd4","slug":"self-help-group-protest-in-block-office-khalilabad-news-gkp369538161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, एपीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, एपीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन, एपीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के विभिन्न गांवों के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि एपीओ ने उनसे पशु शेड बनाने के नाम पर रुपये ले लिया और काम नहीं किया। प्रदर्शनकारियों ने एपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का नेतृत्व कर रही ग्राम सालेहपुर निवासी जानकी देवी ने बताया कि ब्लॉक में तैनात एपीओ को विभिन्न गांव की आठ महिलाएं उर्मिला, सुभावती, प्रेमा, पुष्पा, लाडली देवी, प्रभावती देवी, दुलारी देवी ने अपने घरों पर पशु शेड निर्माण के लिए आवेदन किया था। एपीओ ने उनसे कहां कि हमें 10-10 हजार रुपये दे दो जल्द ही तुम्हारे घर पशु शेड का निर्माण करवा दिया जाएगा। हालांकि अब तक उनके घर पशु शेड नहीं बना। अब एपीओ कह रहे हैं की पशु शेड के लिए ब्लॉक को मिला लक्ष्य खत्म हो गया है इसलिए अभी नहीं बन सकता। महिलाओं ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई है उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। महिलाओं की मांग थी कि एपीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उन्हें ब्लॉक से हटाया जाए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि महिलाओं ने मामले की शिकायत किया है इसकी जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक के एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनके विरुद्ध साजिश के तहत यह आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने किसी से कोई धन नहीं लिया है। महिलाओं का आरोप बेबुनियाद है।