फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Security guard dies after colliding with gate in poultry factory

Sant Kabir Nagar News: मुर्गीदाना फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की गेट से टकराकर मौत

Sun, 27 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Security guard dies after colliding with gate in poultry factory
महुली। महुली थानाक्षेत्र के नोक्ता गांव के एक युवक की गोरखपुर के गीडा में स्थित एक मुर्गीदाना फैक्टरी में आई गाड़ी के लिए गेट खोलते समय गेट से टकराने से मौत हो गयी। वह वहां पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। उसकी मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के नोक्ता गांव का निवासी 25 वर्षीय भजुराम यादव पुत्र उमाकांत गोरखपुर के गीडा थानाक्षेत्र की एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। शनिवार की दोपहर में वह वहां काम कर रहा था, इसी दौरान दो बजे के करीब एक गाड़ी आई। गाड़ी के लिए वह गेट खोल रहा था। एक गेट खोल ही रहा था तभी गेट का दूसरा हिस्सा उसके सिर से टकरा गया। नतीजा यह हुआ कि वह वहीं पर गिर गया।
विज्ञापन

उसके नाक से खून आने लगा तथा सिर फट गया। वहां पर मौजूद कर्मचारी आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहजनवा ले गए।
वहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर उनके परिवार के लोग मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां पर देर रात उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ। शव के पोस्टमार्टम के बाद रात 10 बजे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह दो भाई और एक बहन थे। बड़े भाई रविन्द्र यादव पीपीगंज में एक फैक्टरी में गाड़ी चलाते हैं। वह परिवार में सबसे छोटे थे। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पिता उमाकांत यादव छोटे बेटे की मौत से बहुत आहत हैं और बार- बार बेहोश हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed